Home Haryana फतेहाबाद में आवारा कुत्तों को रखने पर हंगामा जीव प्रेमियों ने उठाए...

फतेहाबाद में आवारा कुत्तों को रखने पर हंगामा जीव प्रेमियों ने उठाए व्यवस्थाओं पर सवाल, नगर परिषद ने एजेंसी को सौंपा है ठेकाl

11/April/2025 Fact Recorder

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी और जीव प्रेमी।

हरियाणा के फतेहाबाद शहर में नगर परिषद की ओर से बनाए गए डॉग रेस्क्यू सेंटर में वीरवार रात को जमकर हंगामा हुआ। जीव प्रेमियों ने यहां पर पकड़े गए कुत्तों को रखने और उनके खाने-पीने की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए। देर रात को पुलिस भी मौके पर बुलाई गई। पुल

दरअसल, हाल ही में नगर परिषद प्रशासन की ओर से शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए एजेंसी को टेंडर दिया गया है। पकड़े गए कुत्तों को रखने के लिए खैरातीखेड़ा रोड पर डॉग रेस्क्यू सेंटर बनाया गया है। यहां पर बड़े पिंजरे रखे गए हैं, जिनमें इन कुत्तों को रखा जाता है।

डॉग रेस्क्यू सेंटर में रखे गए कुत्ते।

एक पंखा लगा रखा, खाने के लिए भी पर्याप्त सुविधा नहीं

जीव प्रेमियों डा.प्रवीण कुमार, जतिन, रोहित व अन्य ने बताया कि इस डॉग रेस्क्यू सेंटर में व्यवस्थाएं सही नहीं है। फिलहाल सेंटर में 25-30 कुत्तों को रखा हुआ है। मगर उनके लिए इतनी गर्मी में सिर्फ एक फर्राटा पंखा लगा रखा है। इन कुत्तों को खाने के लिए भी अधपका सा दलिया दिया जा रहा है। एक-एक पिंजरे में सात से आठ कुत्ते रखे गए हैं।

कुछ कुत्तों की हालत भी खराब

जीव प्रेमियों ने बताया कि कुछ कुत्तों की हालत बेहद खराब है, जिन्हें तत्काल इलाज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डॉग रेस्क्यू सेंटर में कुत्तों को रखा जा रहा है, ताे यहां पर इनकी देखभाल के लिए व्यवस्थाएं भी बेहतर होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पशु क्रूरता अधिनियम में प्रावधान है कि किसी भी पकड़े गए जानवर के साथ सलीके से व्यवहार किया जाएगा। उसकी देखभाल की बेहतर तरीके से करनी होगी।