Home Punjabi Fazilka police and drug smugglers Encounter | फाजिल्का में पुलिस-नशा तस्कर में...

Fazilka police and drug smugglers Encounter | फाजिल्का में पुलिस-नशा तस्कर में मुठभेड़: 2 राउंड फायरिंग, पुलिस गाड़ी का शीशा टूटा, 2 किलो हेरोइन और अवैध पिस्तौल बरामद – Fazilka News

घायल तस्कर को लेकर जाती पुलिस टीम

फाजिल्का के लाधुका के नजदीक पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई l इस दौरान आरोपी तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पहले आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर पर गोली लगी है l आरोपी के पास

.

जानकारी देते हुए सीआईए 2 अबोहर के इंचार्ज रुपिंदरपाल सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस पार्टी गश्त पर थी l इस दौरान गांव घुबाया के नजदीक सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक भगा लिया l

नशा तस्कर को लेकर जाती पुलिस

नशा तस्कर को लेकर जाती पुलिस

दो राउंड फायरिंग

पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो आरोपी द्वारा पुलिस पर दो राउंड फायर किए गए l इस दौरान एक गोली पुलिस की गाड़ी के साइड शीशे पर लगी जिससे शीशा टूट कर पुलिस कर्मचारियों को लगा l हालांकि पुलिस ने पहले हवाई फायर किया l इसके बावजूद आरोपी नहीं रुका तो पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मार दी l जिसके बाद वह सड़क पर गिर गया l

तस्कर के पास से बरामद पैकेट

तस्कर के पास से बरामद पैकेट

अस्पताल में कराया गया भर्ती

जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे चार पैकेट में बंद 2 किलो से अधिक वजन की हेरोइन और अवैध हथियार बरामद हुआ है l पकड़े गए आरोपी की पहचान साजन सेतिया निवासी बेदियां वाली गली फाजिल्का के रूप में हुई है l फिलहाल जख्मी आरोपी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और मामले में जांच की जा रही है l