Home Haryana Faridabad-Nit-Tikona-park-encroachment-removal-drive-update | फरीदाबाद में तिकोना पार्क से 60 अवैध कब्जे हटाए: दोबारा...

Faridabad-Nit-Tikona-park-encroachment-removal-drive-update | फरीदाबाद में तिकोना पार्क से 60 अवैध कब्जे हटाए: दोबारा अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, पुलिस बल रहा तैनात – Ballabgarh News

फरीदाबाद में अवैध निर्माणों को तोड़ते हुए जेसीबी।

फरीदाबाद शहर को अतिक्रमण मुक्त और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने एनआईटी स्थित तिकोना पार्क में अभियान चलाया और लगभग 60 अवैध अतिक्रमण हटाए। इस दौरान रेहड़ी-

डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई

इस कार्रवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नगर निगम के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) नितिन कादियान, जेई हर्ष चपराना, कोतवाली थाना प्रभारी (एसएचओ) और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। तोड़फोड़ अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

शैड तोड़ते हुए जेसीबी।

शैड तोड़ते हुए जेसीबी।

नगर निगम की जनता से अपील

तोड़फोड़ के दौरान जेई हर्ष चपराना ने फरीदाबाद के नागरिकों से अपील की, कि वे नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण न करें। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जनता को सुगम यातायात सुविधा देने और शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए की जा रही है। साथ ही सभी दुकानदारों से आग्रह किया कि वे अपना सामान दुकान के अंदर ही रखें, ताकि आम लोगों की आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

दोबारा सामान रखने पर कानूनी कार्रवाई

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और यदि कोई व्यक्ति दोबारा अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि शहर को अवैध कब्जों से मुक्त किया जा सके।