Home Haryana फरीदाबाद में स्टूडेंट की हत्या करने वाले 3 पकड़े: बीकॉम फर्स्ट ईयर...

फरीदाबाद में स्टूडेंट की हत्या करने वाले 3 पकड़े: बीकॉम फर्स्ट ईयर में था, दोस्तों के झगड़े में चाकू से किया हमलाl

28/March/2025 Fact Recorder

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज के पास बीकॉम फर्स्ट ईयर के छात्र रितेश कुमार की हत्या करने वाले तीन आरोपी पकड़े गए हैं। आरोपियों ने चाकू से रितेश की हत्या की थी। मृतक के पिता संतोष कुमार की शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में हत्या का मामला दर्ज किl

शिकायत के अनुसार, 27 मार्च को दिन में हिमांशु और उसके साथ 10-12 अन्य युवक अग्रवाल कॉलेज पहुंचे और रितेश पर हमला कर दिया। इसी दौरान हिमांशु ने चाकू से रितेश की छाती पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों में बल्लू उर्फ कौशलेंद्र (तिरखा कॉलोनी), पंकज (भाटिया कॉलोनी) और सचिन (पंचवटी कॉलोनी, पलवल) शामिल हैं। पुलिस ने बल्लू और पंकज को हरिद्वार से गिरफ्तार किया।

मृतक बीकॉम फर्स्ट ईयर के छात्र रितेश कुमार का फाइल फोटो।

छात्र रितेश से हुआ था झगड़ा

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हिमांशु और बल्लू स्कूल के समय से दोस्त थे। 27 मार्च को हिमांशु ने बल्लू और अन्य साथियों को कॉलेज बुलाया था। पंकज और सचिन भी अग्रवाल कॉलेज के छात्र हैं और हिमांशु के करीबी दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका रितेश से झगड़ा हुआ था, जिसके दौरान उसकी हत्या कर दी गई।

फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना से कॉलेज और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।