Home Entertainment CJP आंदोलन पर टिप्पणी से बचे दिलजीत दोसांझ, बयान के बाद सोशल...

CJP आंदोलन पर टिप्पणी से बचे दिलजीत दोसांझ, बयान के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

2 July 2026  Fact Recorder

Bollywood Desk:  पंजाबी गायक और अभिनेता Diljit Dosanjh एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने जंतर-मंतर पर चल रहे CJP आंदोलन पर टिप्पणी करने से दूरी बनाई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने उनके रुख की आलोचना की, जबकि कई लोगों ने उनका समर्थन भी किया।

लाइव स्ट्रीम में पूछा गया आंदोलन पर सवाल

हाल ही में दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर लाइव आए, जहां फैंस के साथ बातचीत के दौरान उनसे जंतर-मंतर पर चल रहे CJP प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया।

इस पर दिलजीत ने जवाब दिया, “जंतर-मंतर पर कौन सा विरोध प्रदर्शन चल रहा है? भाई, मुझे तो प्रोटेस्ट से दूर ही रखो। मैं एक आर्टिस्ट हूं, मुझे तो बस ऐसे ही घसीट लिया जाता है।”

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

दिलजीत के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद कई यूजर्स ने उनकी आलोचना करते हुए उन्हें सामाजिक मुद्दों के प्रति असंवेदनशील बताया। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े कलाकारों को महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखनी चाहिए।

हालांकि, दूसरी ओर कई यूजर्स ने दिलजीत का बचाव भी किया। उनका कहना है कि किसी भी कलाकार को हर सामाजिक या राजनीतिक मुद्दे पर टिप्पणी करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता और अपनी सीमाएं तय करना उनका व्यक्तिगत निर्णय है।

पहले भी विवादों में रहे हैं दिलजीत

दिलजीत दोसांझ पहले भी अपने कुछ बयानों और सार्वजनिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया को लेकर विवादों में रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार उन्होंने किसी भी विवाद से बचने के लिए आंदोलन पर टिप्पणी करने से परहेज किया।

इस फिल्म में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिलजीत दोसांझ जल्द ही निर्देशक Amarjit Singh Saron की पंजाबी फिल्म Ranna Ch Dhanna में नजर आएंगे। मेकर्स के अनुसार यह फिल्म 25 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।