Home Hindi पंजाब की बेटियां रच रहीं नई मिसाल, प्रशासन से सुरक्षा तक संभाल...

पंजाब की बेटियां रच रहीं नई मिसाल, प्रशासन से सुरक्षा तक संभाल रहीं कमान

August 22,2026 Fact Recorder

Punjab Desk:  पंजाब की बेटियां आज अपनी मेहनत, काबिलियत और नेतृत्व क्षमता के दम पर हर क्षेत्र में नई बुलंदियां छू रही हैं। प्रशासन से लेकर कानून-व्यवस्था तक, वे जिम्मेदार पदों पर पूरी निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ अपनी भूमिका निभा रही हैं।

प्रदेश के 9 जिलों में बेटियां डिप्टी कमिश्नर के रूप में प्रशासन की कमान संभाल रही हैं, जबकि 8 जिलों में एसएसपी के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

इन महिला अधिकारियों की मेहनत, समर्पण और नेतृत्व क्षमता न केवल प्रदेश के लिए गर्व की बात है, बल्कि पंजाब की बेटियों के लिए प्रेरणा भी है। उन्होंने साबित कर दिया है कि बेटियां अवसर मिलने पर हर जिम्मेदारी को पूरी कुशलता और मजबूती से निभा सकती हैं।

पंजाब की इन बेटियों को सलाम, जो प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।