August 22,2026 Fact Recorder
Punjab Desk: पंजाब के युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। पूरे पंजाब में 3100 नए खेल मैदान और 1000 आधुनिक जिम तैयार किए जा रहे हैं।
गांव-गांव तक खेल सुविधाएं पहुंचने से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और खेलों में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें स्वस्थ, सक्रिय और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करना है।
सरकार की इस पहल से पंजाब में खेलों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।
खेलों से जुड़ेगा पंजाब का युवा, मजबूत होगा पंजाब का भविष्य।












