Home Hindi RCB से टॉप-2 छीन पाएगी SRH? जानिए कितने बड़े अंतर से जीतना...

RCB से टॉप-2 छीन पाएगी SRH? जानिए कितने बड़े अंतर से जीतना होगा हैदराबाद को

22 May 2026 Fact Recorder

Sports Desk:  आईपीएल 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। हालांकि टॉप-2 की जंग अभी भी बेहद रोमांचक बनी हुई है। शुक्रवार 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाला मुकाबला तय करेगा कि पहले क्वालिफायर में जगह किसे मिलेगी।

हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले Royal Challengers Bengaluru के 18 अंक और 1.065 नेट रनरेट हैं, जबकि Sunrisers Hyderabad के खाते में 16 अंक और 0.350 नेट रनरेट मौजूद है। दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं, लेकिन अब नजर टॉप-2 फिनिश पर है।

इस बीच Gujarat Titans ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 89 रन की बड़ी जीत दर्ज कर पहले ही शीर्ष-2 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। अब दूसरा स्थान हासिल करने के लिए हैदराबाद को भी बड़ी जीत की जरूरत है।

SRH के लिए समीकरण साफ है—उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा। जीत के बाद उसके भी 18 अंक हो जाएंगे, लेकिन फैसला नेट रनरेट से होगा। मौजूदा गणित के अनुसार अगर हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे कम से कम 87 से 89 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी ताकि वह RCB को नेट रनरेट में पीछे छोड़ सके।

उदाहरण के तौर पर:

  • अगर SRH 180 या 200 रन बनाती है तो उसे करीब 87 रन से जीतना होगा।
  • 220 रन बनाने पर 88 रन का अंतर जरूरी होगा।
  • वहीं 240 रन के स्कोर पर लगभग 89 रन से जीत दर्ज करनी पड़ेगी।

अगर हैदराबाद पहले गेंदबाजी करती है तो उसे लक्ष्य को बेहद तेजी से हासिल करना होगा। लगभग हर स्थिति में टीम को 11 से 11.1 ओवर के अंदर मैच खत्म करना पड़ेगा। लक्ष्य जितना बड़ा होगा, उतनी ही तेजी से रन बनाने होंगे।

ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की चुनौती का भी होगा। क्रिकेट फैंस की नजरें अब इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं।