पंचकूला, 24 सितंबर 2026 Fact Recorder
Haryana Desk: पंचकूला में दो नामी निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक सतलुज पब्लिक स्कूल और लिटिल फ्लावर स्कूल को ईमेल और फोन के जरिए धमकी मिलने की सूचना है।
धमकी की जानकारी मिलते ही दोनों स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर तुरंत छुट्टी कर दी और अभिभावकों को बच्चों को स्कूल से ले जाने की सूचना दी।
मामले की सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड के साथ दोनों स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ले रही हैं।
फिलहाल दोनों स्कूलों से किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है। पुलिस धमकी भेजने वाले के बारे में जानकारी जुटाने और संदेश के स्रोत व आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में लगी है।
बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में एहतियाती कदम उठाए गए हैं। पुलिस की जांच जारी है और अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।













