Home Gallery भाजपा नेता के क्लीनिक पर अज्ञात लोगों का ह*मला

भाजपा नेता के क्लीनिक पर अज्ञात लोगों का ह*मला

बठिंडा, 23 जून 2026 Fact Recorder

Punjab Desk   : बठिंडा के विशाल नगर क्षेत्र स्थित भाजपा नेता एवं चिकित्सक डॉ. तरसेम गर्ग के क्लीनिक पर सोमवार रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आगजनी की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावर क्लीनिक के बाहर पेट्रोल से भरे पैकेट फेंककर मौके से फरार हो गए। हालांकि समय रहते घटना का पता चल जाने के कारण किसी बड़े नुकसान से बचाव हो गया। डॉ. तरसेम गर्ग नगर निगम चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है तथा हम*लाव*रों की पहचान के लिए क्लीनिक और आसपास के प्रतिष्ठानों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई व्यक्तिगत रंजिश, राजनीतिक विवाद या अन्य कारण तो नहीं है। फिलहाल अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।