Home Entertainment खुशी कपूर के बाद वेदांग रैना की जिंदगी में नई एंट्री? अक्षय...

खुशी कपूर के बाद वेदांग रैना की जिंदगी में नई एंट्री? अक्षय कुमार की रिश्तेदार संग दिखे अभिनेता

22 May 2026 Fact Recorder

Bollywood Desk:  बॉलीवुड अभिनेता Vedang Raina एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वे एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए, जिसके बाद उनके नए रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि यह लड़की अभिनेता Akshay Kumar के परिवार से जुड़ी हुई हैं।

वायरल वीडियो में वेदांग एक थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ एक लड़की भी दिखाई दी। दोनों लिफ्ट में साथ नजर आए और कैमरा देखकर लड़की ने पहले अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की। बाद में दोनों को साथ हंसते-मुस्कुराते देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गईं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में दिख रही लड़की न्योमिका सरन हैं। न्योमिका, अक्षय कुमार की साली Rinke Khanna की बेटी हैं। पिछले कुछ समय से वह अपने स्टाइल और सोशल मीडिया मौजूदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

गौरतलब है कि वेदांग रैना का नाम पहले Khushi Kapoor के साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनके ब्रेकअप की खबरें काफी समय से सामने आती रही हैं। अब न्योमिका के साथ उनकी वायरल तस्वीरों और वीडियो ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वेदांग जल्द ही निर्देशक Imtiaz Ali की फिल्म Main Vaapas Aaunga में नजर आएंगे। इस फिल्म में Diljit Dosanjh, Naseeruddin Shah और Sharvari भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का संगीत A. R. Rahman ने तैयार किया है, जबकि गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। 12 जून 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।