चारधम यात्रा 2025 यात्रा के लिए व्यवस्था और भोजन 10 हजार भक्तों के लिए यात्रा मार्गों पर – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

चारधाम यात्रा में भीड़ प्रबंधन के लिए इस बार यात्रा मार्गों पर 10 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने व खाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए यात्रा के प्रवेश द्वार हरिद्वार, ऋषिकेश के अलावा विकासनगर, श्रीनगर, बड़कोट में यात्रा पड़ाव की रणनीति बनाई जा रही है। जिससे चारधाम में क्षमता से अधिक भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को यात्रा पड़ाव में रोका जा सके।

ट्रेंडिंग वीडियो

पिछले साल यात्रा शुरू होते ही चारधामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिससे यात्रा मार्गों पर घंटों जाम लगने के साथ ही चारधामों में एक ही दिन में क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने से व्यवस्थाएं कम पड़ गईं थी। इस चुनौती से निपटने के लिए प्रदेश सरकार इस बार भीड़ प्रबंधन की रणनीति तैयार कर रही है।

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पहली बैठक में यात्रा के दौरान भीड़ बढ़ने की स्थिति में हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर, श्रीनगर व बड़कोट में लगभग 10 हजार तीर्थ यात्रियों के ठहरने व खाने की व्यवस्था करने के लिए जिलाधिकारियों के साथ ही पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग को समन्वय बनाते हुए भीड़ प्रबंधन के लिए यात्रा पड़ाव चिह्नित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

Chardham Yatra 2025: आ गई तारीख…इस दिन से शुरू होंगे चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण, आधार किया गया अनिवार्य