तुर्की: 25 Nov 2026 Fact Recorder
International Desk : तुर्की में एक और सैन्य हेलीकॉप्टर हा*दसे का शिकार हो गया। मंगलवार को प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान वायुसेना का हेलीकॉप्टर दु*र्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच सैनिकों की मौ*त हो गई। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, हा*दसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर AS-532 Cougar मॉडल का था, जो तुर्की वायुसेना के बेड़े में शामिल था। इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल मुख्य रूप से सैनिकों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। हादसे के बाद हेलीकॉप्टर का मलबा बरामद कर लिया गया और तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
टेलीविजन फुटेज में इस्तांबुल के पूर्व में स्थित एस्कीशेहिर शहर के पास खुले मैदान में बचाव दल और राहत वाहन दिखाई दिए। रक्षा मंत्रालय ने मृतक सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें देश के बहादुर जवान बताया।
12 दिनों में दूसरा बड़ा सैन्य हेलीकॉप्टर हा*दसा
गौरतलब है कि तुर्की में 12 दिनों के भीतर यह दूसरा बड़ा सैन्य हेलीकॉप्टर हा*दसा है। इससे पहले 12 नवंबर को देश के पूर्वी हिस्से में S-70 हेलीकॉप्टर दुर्घ*टनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चार सैनिकों की मौ*त हुई थी।
उस हा*दसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने तुर्की की सैन्य विमानन सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।











