फाजिल्का, 23 जून 2026 Fact Recorder
Punjab Desk : फाजिल्का के विधायक श्री नरेंद्र पाल सिंह सवना की धर्मपत्नी तथा खुशी फाउंडेशन की चेयरपर्सन मैडम खुशबू सवना द्वारा फाजिल्का के वार्ड नंबर 9, 10, 22 और 23 में जरूरतमंद परिवारों को राशन किटों का वितरण किया गया।
पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत किए गए इस वितरण कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को दालें, चावल, आटा, तेल तथा अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं से युक्त राशन किटें प्रदान की गईं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी गरीब एवं जरूरतमंद परिवार भूखा न सोए। सरकार द्वारा भेजी जा रही सहायता सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके।
राशन किट प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान तथा स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई है।
इस अवसर पर बिट्टू सेतिया (वार्ड इंचार्ज), संदीप चलाना (ब्लॉक प्रधान), पारस खुराना (यूथ ब्लॉक प्रधान), शानू सेठी (वार्ड इंचार्ज), गुरप्रीत सिंह (वार्ड इंचार्ज) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।













