Home Hindi Horoscope Today 23 May 2026: आज किस्मत देगी साथ या बढ़ेंगी चुनौतियां?...

Horoscope Today 23 May 2026: आज किस्मत देगी साथ या बढ़ेंगी चुनौतियां? पढ़ें सभी राशियों का दैनिक राशिफल

23 मई 2026 Fact Recorder
Astrology के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है। पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

Aries मेष राशि

आज आपका आत्मविश्वास और प्रभाव बढ़ेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। हालांकि भावुक होकर प्रतिक्रिया देना नुकसानदायक हो सकता है। परिवार, खासकर माता की सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में विवादों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा।

Taurus वृषभ राशि

संपत्ति और निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें और किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।

Gemini मिथुन राशि

आज आपकी मेहनत और सामाजिक कार्यों की सराहना होगी। नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत जारी रखनी होगी। परिवार में विवाह संबंधी अड़चन दूर हो सकती है।

Cancer कर्क राशि

दिन सकारात्मक रहेगा, लेकिन मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी गलतफहमी से बचने के लिए सोच-समझकर बोलें। खानपान पर नियंत्रण रखें।

Leo सिंह राशि

पुराने विवाद और लेनदेन से राहत मिल सकती है। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अपने कार्यों की जिम्मेदारी खुद संभालें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात दिन खास बना सकती है।

Virgo कन्या राशि

आज सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। सरकारी काम पूरे होने की संभावना है। विदेश में पढ़ाई की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

Libra तुला राशि

मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं। भविष्य के लिए निवेश योजना बना सकते हैं। परिवार में भावुक माहौल बन सकता है। कानूनी मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा।

Scorpio वृश्चिक राशि

नए विचार और योजनाएं लाभ दिला सकती हैं। बिजनेस और करियर में नई शुरुआत का मौका मिलेगा। जीवनसाथी को भी करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। पिता की सलाह लाभकारी साबित होगी।

Sagittarius धनु राशि

लेनदेन में सावधानी रखें। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में मन लगेगा। विद्यार्थियों का मानसिक तनाव कम हो सकता है।

Capricorn मकर राशि

नई संभावनाएं और यात्राएं लाभ दे सकती हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। वाहन खरीदने का सपना पूरा होने की संभावना है। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

Aquarius कुंभ राशि

आज खुशी और उत्साह बना रहेगा। परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय बितेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुरानी स्वास्थ्य समस्या में राहत मिल सकती है।

Pisces मीन राशि

आज भागदौड़ अधिक रहेगी। जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें। ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं