Home Hindi कॉपर बोतल का पानी पीते समय न करें ये गलतियां, फायदे की...

कॉपर बोतल का पानी पीते समय न करें ये गलतियां, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

18 May 2026 Fact Recorder

Lifestyle Desk:  Copper की बोतल में रखा पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। माना जाता है कि इससे पाचन बेहतर होता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। लेकिन कॉपर बोतल का गलत इस्तेमाल स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, जरूरत से ज्यादा कॉपर वॉटर पीना या गलत तरीके से इसका उपयोग करने से शरीर में कॉपर की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे उल्टी, पेट दर्द और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

1. कॉपर बोतल में नींबू या खट्टी चीजें न रखें

कई लोग कॉपर बोतल में नींबू पानी या अन्य खट्टी चीजें डालकर पीते हैं, लेकिन यह गलती नुकसानदायक हो सकती है। एसिडिक चीजें तांबे के साथ रिएक्ट करती हैं, जिससे पानी दूषित हो सकता है और उल्टी या पेट खराब जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

2. बहुत गर्म या बहुत ठंडा पानी स्टोर न करें

कॉपर बोतल में बहुत ज्यादा गर्म या अत्यधिक ठंडा पानी रखने से बचना चाहिए। तापमान में अधिक बदलाव तांबे के गुणों को प्रभावित कर सकते हैं और बोतल की गुणवत्ता पर भी असर डाल सकते हैं।

3. पूरा दिन सिर्फ कॉपर बोतल का पानी न पिएं

विशेषज्ञों का कहना है कि पूरे दिन केवल कॉपर बोतल का पानी पीना सही नहीं है। ज्यादा मात्रा में कॉपर शरीर में जमा होने लगे तो इससे मतली, उल्टी और पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

कितना कॉपर वॉटर पीना सही?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रातभर कॉपर बोतल में पानी स्टोर करके सुबह पीना बेहतर माना जाता है। दिनभर में करीब 250 से 500 मिलीलीटर कॉपर वॉटर पर्याप्त होता है। इससे ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।