मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की पहल: फ्लीट में वाहनों की संख्या आधी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के संतुलित उपयोग की दिशा में उठाया कदम
चंडीगढ़, 15 मई 2026 Fact Recorder
Haryana Desk: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के संतुलित उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने फ्लीट में वाहनों की संख्या आधी कर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से केवल आवश्यक वाहनों को ही फ्लीट में शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सप्ताह में एक दिन बिना किसी वाहन के कार्य करने का भी संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर समाज को सकारात्मक संदेश देना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्रीगण एवं विभागों के अधिकारियों को भी यात्रा के दौरान सीमित वाहनों का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं आमजन से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर ईंधन बचत के इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि सभी लोग छोटे-छोटे प्रयास करें तो ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान दिया जा सकता है।













