FBI Director Kash Patel Statement ; Happy Passia Attach To Terrorist Group Attack In America | India | हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी पर एफबीआई डायरेक्टर का बयान: काश पटेल बोले- अमेरिका में हमलों का आरोप; भारतीय एजेंसियों के सहयोग से कार्रवाई – Amritsar News

गिरफ्तारी के बाद हैप्पी पासिया की पहली तस्वीर।

एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल ने अब हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसका जिक्र करते हुए खुलासा किया है कि हैप्पी पस्सियां, जो कि अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था, एक विदेशी आतंकवा

.

इस मामले की विस्तृत जांच एफबीआई सैक्रामेंटो यूनिट द्वारा की गई, जिसमें स्थानीय अमेरिकी एजेंसियों और भारत की सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई की गई। एफबीआई प्रमुख ने कहा, “सभी एजेंसियों का तालमेल शानदार रहा। हम न्याय दिलाकर रहेंगे। एफबीआई ऐसे लोगों को खोज निकालने का काम जारी रखेगी जो हिंसा फैलाते हैं, चाहे वे कहीं भी हों।”

एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट।

एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

एफबीआई का यह बयान इस ओर इशारा करता है कि अमेरिका और भारत दोनों देश आतंकवाद और हिंसा की साजिशों के प्रति बेहद गंभीर हैं और ऐसे तत्वों के खिलाफ साझा रणनीति पर काम कर रहे हैं। जिसका ताजा उधारण हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी है। अनुमान है कि हैप्पी पासिया को जल्द ही भारत लाया जाएगा, ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा सके।

अब तक हैप्पी पासिया को लेकर क्या हुआ है?

  1. पहली बार चर्चा में – हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पसिया का नाम उस समय सुर्खियों में आया जब भारत में पंजाब पुलिस थानों पर हुए 14 हमलों में उसका नाम सामने आया।
  2. अमेरिका में लोकेशन का पता चला – भारतीय एजेंसियों ने उसकी लोकेशन अमेरिका के कैलिफोर्निया में ट्रैक की, जिसके बाद एफबीआई को सूचना दी गई।
  3. एफबीआई की नजर में आया – एफबीआई ने गोपनीय सर्विलांस और डिजिटल ट्रेसिंग के माध्यम से उसकी गतिविधियों की जांच की और उसे आतंकवाद से जुड़े मामलों में संदिग्ध पाया।
  4. गिरफ्तारी और पूछताछ – कुछ दिन पहले 18 अप्रैल को एफबीआई ने हैप्पी पासिया को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ अवैध इमिग्रेशन, साजिश, और आतंकी कनेक्शन जैसे गंभीर आरोपों की जांच शुरू की।