Home Punjabi Fazilka-abohar-saraba-nagar-laborer-severely-burned-by-high-voltage-wires-update | अबोहर में करंट लगने से झुलसा व्यक्ति: सरिया बांधने का...

Fazilka-abohar-saraba-nagar-laborer-severely-burned-by-high-voltage-wires-update | अबोहर में करंट लगने से झुलसा व्यक्ति: सरिया बांधने का कर रहा था काम, हाई वोल्टेज लाइन से टकराया – Abohar News

अस्पताल में घायल का इलाज करते डॉक्टर।

फाजिल्का जिले के अबोहर के सराभा नगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार दोपहर को एक मजदूर हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया। हादसे में मजदूर करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया।

.

मकान के निर्माण में लगा था

जानकारी के अनुसार वरियाम नगर का राजन लोहार का काम करता है। वह सराभा नगर में एक मकान के निर्माण में लगा था। छत पर लेंटर के लिए सरिया बांधने का काम कर रहा था। इसी दौरान खड़े होते समय वह ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया।

बठिंडा के एम्स अस्पताल रेफर

आसपास के मजदूरों और मकान मालिक ने तुरंत राजन को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर डी.वी. अरोड़ा ने प्राथमिक उपचार किया। मजदूर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बठिंडा के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है।