फायरिंग करने के बाद बाइक पर पिस्टल लहराते हुए बाइक सवार फरार होते हुए।
लुधियाना में बीती रात 2:30 बजे दो बाइकों पर सवार 5 बदमाशों ने गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बदमाशों ने पहले घर के बाहर किसी को वीडियो कॉल की और फिर वापस लौट गए। करीब 7 मिनट बाद बदमाश वापस लौटे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। फायरिंग
.
सुबह जब थाना जनकपुरी के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली। बदमाशों ने थाने से चंद कदम की दूरी पर सरेआम फायरिंग की, जो अपने आप में पुलिस की कार्यशैली और रात्रि गश्त पर सवाल खड़े करता है। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है।

पुनीत बैंस के घर के बाहर गेट पर लगे गोलियों के निशान।
कमलेश बोली- कल मामले में गवाही है, इसलिए बदमाश धमका रहे हैं
पुनीत बैंस की मां कमलेश रानी ने बताया कि कल देर रात वे सो रहे थे। तभी अचानक रात करीब 2:30 बजे घर के बाहर कुछ बाइकों की आवाज आई। लेकिन मैंने दरवाजा नहीं खोला। फिर अचानक 5 से 7 मिनट बाद गोलियां चलने लगीं। पूरा परिवार डर गया।
कमलेश ने बताया कि उनका बेटा पुनीत घर पर नहीं रहता है। वह घर पर अपनी बेटी के साथ ही रहती हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस प्रशासन परिवार का सहयोग कर रहा है।
2020 में पुनीत के साथ चीमा चौक के पास कुछ लोगों ने मारपीट की थी। कल उसी मामले में उसकी गवाही है। बदमाश उसे डराने की कोशिश कर रहे हैं। कमलेश ने बताया कि मेरे बेटे पर भी कई मामले दर्ज हैं, लेकिन अब उसमें काफी सुधार हो रहा है। पुनीत पर पहले करीब 12 मामले दर्ज हैं।
ACP मनजीत सिंह बोले- मामला दर्ज कर हमलावरों की कर रहे पहचान
बाइक सवार आरोपियों की पहचान में पुलिस टीम जुटी हुई है। हमले के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस को दो गोलियां चलने के निशान मिले हैं। इस मामले में परिवार के बयान दर्ज किए गए हैं। जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। पुनीत बैंस पिछले 2 महीने से जेल से जमानत पर आया है।












