September 29,2026 Fact Recorder
Himachal Desk: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में माउंट लियो पारगिल-2 अभियान के दौरान कोलकाता के ‘हिमालयज़ बेकन’ एडवेंचर क्लब की 12 सदस्यीय पर्वतारोहियों की टीम भारी बर्फबारी के कारण फँस गई।
मौसम खराब होने के चलते टीम की सुरक्षित वापसी चुनौतीपूर्ण हो गई थी। सूचना मिलने के बाद ITBP, पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव प्रयास शुरू किए।
संयुक्त प्रयासों के बाद टीम के सभी 12 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और वे सकुशल वापस लौट आए। इस घटना के बाद राहत एवं बचाव दलों की तत्परता की सराहना की जा रही है।












