September 29,2026 Fact Recorder
National Desk: कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मीनोचा ह*त्याकांड में उनकी बहू शालू मीनोचा को अदालत से राहत मिली है। अदालत ने उनकी न्यायिक अभिरक्षा समाप्त करते हुए ₹50 हजार के व्यक्तिगत मुचलके पर रिहाई के आदेश दिए हैं।
अदालत के अनुसार, शालू मीनोचा को ह*त्या की साजिश से जोड़ने वाला कोई स्वतंत्र और विश्वसनीय साक्ष्य सामने नहीं आया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि यदि वह किसी अन्य मामले में वांछित नहीं हैं, तो उन्हें तत्काल रिहा किया जाए।
हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि मामले की जांच के दौरान जब भी जांच अधिकारी या अदालत की ओर से उन्हें बुलाया जाएगा, उन्हें उपस्थित होना होगा।
पुलिस जांच में पहले विनीत मीनोचा की हत्या की साजिश में उनके बेटे सुब्रत मीनोचा की भूमिका का दावा किया गया था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।










