{“_id”:”68053454af36574a44070ba4″,”slug”:”ipl-2025-mi-vs-csk-result-mumbai-indians-vs-chennai-super-kings-key-highlights-analysis-points-table-2025-04-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”MI vs CSK: विकेट के लिहाज से मुंबई की दूसरी बड़ी जीत, रोहित-सूर्यकुमार ने MI के लिए की सबसे बड़ी साझेदारी”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}

रोहित और सूर्यकुमार
– फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा की शानदार साझेदारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को नौ विकेट से हराया। यह आईपीएल में विकेट के लिहाज से मुंबई की दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2008 में वानखेड़े में ही सीएसके को नौ विकेट से हराया था और अब 17 साल बाद मुंबई ने यह कारनामा दोहराया है। मुंबई की आईपीएल में सबसे बड़ी जीत भी सीएसके के खिलाफ रही है। मुंबई ने 2020 में सीएसके को 10 विकेट से हराया था।












