![]()
घायल बाप-बेटे का इलाज हांसी के सामान्य अस्पताल में जारी है।
हिसार के हांसी में जमीनी विवाद ने रविवार शाम हिंसक रूप ले लिया। पुश्तैनी जमीन से गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन ले जा रहे 73 वर्षीय बारू राम और उनके 35 वर्षीय बेटे सोनू पर उनके ही रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। घायलों का कहना है कि आरोपियों के घर की महिला
।
घटना महजत गांव की है, जब जब बारू राम अपने बेटे के साथ खेत में कंबाइन ले जा रहे थे। जैसे ही वे मशीन को पुश्तैनी जमीन में ले जाने लगे, बारू राम के भाई और भतीजे ने उन पर दराती और तेज हथियारों से हमला कर दिया।
हमले में बारू राम के जबड़े, हाथ और पैर में चोटें आईं। उनके बेटे सोनू के हाथ में भी चोट लगी। घायलों को हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सोनू के अनुसार, उनके चचेरे भाई ने कंबाइन को आग लगाने का प्रयास किया और ड्राइवर से मारपीट की। आरोपियों ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल को भी आग लगाने की कोशिश की, जिसे आसपास के लोगों ने बुझा दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 को सूचित किया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और जांच जारी है।












