उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम लड़कों और लड़कियों का प्रतिशत हाई स्कूल इंटरमीडिएट यूके बोर्ड उबसे – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा शनिवार सुबह 11 बजे की गई। इसी के साथ बोर्ड के टॉपर छात्र भी मिल गए। इंटरमीडियट में परीक्षा 2025 का कुल परीक्षाफल 83.23 प्रतिशत रहा। इसमें बालकों का उत्तीर्ण 88.10 प्रतिशत और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.20 रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो

वहीं हाईस्कूल परीक्षा 2025 का कुल परीक्षाफल 90.77 प्रतिशत रहा। इसमें बालकों का उत्तीर्ण 88.20 प्रतिशत और बालिकाओं का उत्तीर्ण 99.25 प्रतिशत रहा। अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म हुआ।

बागेश्वर के कमल रहे अव्वल

बागेश्वर कमल सिंह 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल टॉपर रहे। देहरादून की अनुष्का राणा 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर की टॉपर रही।  उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा हो गई है। करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand Board Result:   बागेश्वर के कमल सिंह हाईस्कूल टॉपर, इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा रही अव्वल

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे एक ही दिन जारी किए गए हैं। दोनों की घोषणा की तारीख और समय एक ही है। रिजल्ट छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट www.amarujala.com/results पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।