मकान पर गिरे नीम के पेड़ का दृश्य।
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में तेज आंधी ने एक परिवार को दहशत में डाल दिया। डांगरा रोड स्थित गीता कालोनी में एक मकान पर नीम का पेड़ गिर गया। हादसे में मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। मकान मालिक रघु छोटे-मोटे कार्य कर अपना जीवन यापन करता है।
।
मां और भतीजी ने भागकर बचाई जान
जानकारी देते हुए रघु ने बताया कि घटना के समय उसकी मां मूर्ति देवी और भतीजी घर के आंगन में बैठी थी। अचानक नीम का पेड़ दीवार पर गिर गया। पेड़ मंजे तक आ लटका। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। स्थानीय पार्षद सतीश पूरी ने बताया कि आंधी से हुए हादसे में किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन आर्थिक क्षति हुई है।

गिरे पेड़ को दिखाते हुए पीड़ित।
आंधी के चलते शहर में बिजली बाधित
रघु ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। वह चाहता है कि नुकसान की भरपाई के लिए सरकार उसकी आर्थिक मदद करे। आंधी के चलते शहर में बिजली बाधित हो गई है। जिसके लिए आमजन को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।











