चामोली न्यूज: ट्रैफिक जाम शुरू होने से पहले ही चारधम यात्रा से पहले नई योजना 2 मई से लागू की जाएगी – चामोली न्यूज

संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

अद्यतन बुध, 16 अप्रैल 2025 10:41 AM IST

नए प्लान के तहत चमोली से आने वाले वाहनों को नृसिंह मंदिर रोड से भेजा जाएगा। वहीं बदरीनाथ की ओर से आने वाले वाहनों को ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र से होकर चमोली की ओर भेजा जाएगा।


चामोली न्यूज: ट्रैफिक जाम शुरू होने से पहले ही चारधम यात्रा से पहले नई योजना 2 मई से लागू की जाएगी

जाम (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


लोडर

ट्रेंडिंग वीडियो



विस्तार


चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र में जाम की समस्या शुरू होने लगी है। मंगलवार को दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही के कारण करीब एक घंटे का जाम लगा रहा। बाद में ट्रैफिक पुलिस और वाहन चालकों ने वाहनों को आगे पीछे कर किसी तरह जाम खुलवाया।

ट्रेंडिंग वीडियो

नगर में नो पार्किंग में वाहनों के खड़े होने से जाम की समस्या सामने आ रही है। इसको देखते हुए पुलिस दो मई से नगर में वनवे सिस्टम लागू करेगी। ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र में सड़क बेहद संकरी है। सड़क के दोनों ओर नो पार्किंग में लोगों के दो पहिया वाहन भी खड़े रहते हैं जिससे वाहनों की आवाजाही होने पर जाम लग जाता है।

मंगलवार सुबह करीब दस बजे सड़क पर वाहनों का जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस जवानों को भी पसीना बहाना पड़ा। ज्योतिर्मठ थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत का कहना है कि नो पार्किंग में खड़े वाहनों की वजह से अक्सर जाम की स्थिति हो रही है।

ये भी पढ़ें…Kedarnath Dham:  यात्रा में घोड़ा-खच्चर बीमार हुए तो होंगे क्वारंटीन, कोटमा और फाटा में स्थापित किए गए सेंटर

चारधाम यात्रा को देखते हुए आगामी दो मई से नगर में वनवे सिस्टम लागू किया जाएगा। चमोली की ओर से आने वाले वाहनों को मारवाड़ी चौक से नृसिंह मंदिर रोड होते हुए आगे भेजा जाएगा, जबकि बदरीनाथ की ओर से आने वाले वाहनों को ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र से होकर चमोली की ओर भेजा जाएगा। इससे जाम की स्थिति नहीं आएगी।