Home Uttarakhand चारधम यात्रा 2025 तीर्थयात्री होटल और गेस्टहाउस से सटे पर्यटक स्पॉट देख...

चारधम यात्रा 2025 तीर्थयात्री होटल और गेस्टहाउस से सटे पर्यटक स्पॉट देख पाएंगे – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

उत्तराखंड में 30 अप्रैल से शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ऐसे में गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के गेस्ट हाउस व होटलों में ठहरने वाले तीर्थयात्री आसपास के पर्यटन स्थल भी देख सकेंगे। इसके लिए जीएमवीएन की ओर से विशेष तैयारियां की गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो

यात्रा के दौरान व गर्मी सीजन में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ होने से अकसर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से बचने के लिए यात्रा मार्ग के गेस्ट हाउस व होटलों से सटे पर्यटन स्थलों से सैलानियों को रूबरू कराया जाएगा।

Chardham Yatra: चारधाम में दर्शन के लिए घंटो लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, प्रभावी ढंग से लागू होगा टोकन सिस्टम

इसके लिए निगम के कर्मचारी पर्यटकों को जानकारी देंगे। निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने कहा, निगम के सभी गेस्ट हाउस व होटल खासकर यात्रामार्ग पर बहुत से सुंदर पर्यटन स्थल हैं, जो प्रसिद्ध न होने की वजह से लोगों की पहुंच से बाहर हैं।

ऐसे में यात्रा के दौरान इस परंपरागत पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ न बढ़े इससे बचने के लिए आसपास के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा दिया जाएगा। निगम के कर्मचारी उन तीर्थयात्रियों को पर्यटन स्थल की जानकारी देंगे, जो कुछ समय उत्तराखंड में रुकना चाहते हैं।