Amritsar Illicit liquor sale busted | अमृतसर में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़: एक्सपायरी लाइसेंस पर बेची जा रही थी, ठेके से बीयर और विदेशी शराब की पेटियां जब्त – Amritsar News

पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी

अमृतसर में एक्सपायर लाइसेंस पर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक व्यक्ति को काबू किया है। आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ छापेमारी कर यह कार्रवाई की।

.

मामला रणजीत एवेन्यू का है, जहां आरबी वाइन शॉप का लाइसेंस 31 मार्च 2025 को समाप्त हो गया था। यह ठेका अब जैतिमपुरिया ग्रुप को आवंटित किया गया है। लेकिन पुराना ठेकेदार अभी भी वहां अवैध रूप से शराब बेच रहा था।

आबकारी विभाग को शिकायत मिली कि एक व्यक्ति खुलेआम कुर्सियां लगाकर शराब परोस रहा है। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। यहां से ब्लैडर प्राइड की डेढ़ पेटी, टीचर की दो बोतलें और कई बीयर की पेटियां बरामद की गईं।

आबकारी निरीक्षक ने बताया कि यह दुकान पहले आरटी वाइन कॉल के नाम पर थी। नया शुल्क न चुकाने के कारण यह व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा था। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।