![]()
हिसार जिले के बरवाला में एक महिला दवाई लेने के लिए हॉस्पिटल में आई थी और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने मामले की शिकायत बरवाला पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है।
।
हीरा कॉलोनी वार्ड नं 7 बरवाला के रहने वाले प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहता है। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल दोपहर करीब 12 बजे उनकी 34 वर्षीय पत्नी की तबीयत सही नहीं थी। इसलिए वह घर से दवाई लेने के लिए पास के हॉस्पिटल में जाने की बात कहकर घर से गई थी।
पति को नहीं मिला कोई सुराग
जब 1-2 घंटे तक उनकी पत्नी वापिस घर नहीं आई तो पति ने हॉस्पिटल जाकर पूछताछ की। उसने पड़ोस और रिश्तेदारी में पत्नी को ढूंढा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पति ने बताया कि उसकी पत्नी सफेद रंग की रंगधार सलवार कुर्ता व पांव में चप्पल पहने हुए है।
बरवाला पुलिस ने मामले में परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।










