Home Punjabi Shiromani Akali Dal New Chief Election ; Sukhbir Badal Return | Amritsar...

Shiromani Akali Dal New Chief Election ; Sukhbir Badal Return | Amritsar | अकाली दल को आज मिलेगा नया प्रधान: सुखबीर बादल की वापसी लगभग तय; अमृतसर में सर्वसम्मति के साथ होगा फैसला – Amritsar News

अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखबीर बादल।

शिरोमणि अकाली दल (SAD) को आज शनिवार अपना नाया अध्यक्ष मिल जाएगा। अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर में बने तेजा सिंह समुद्री हॉल में बैठक शुरू होने वाली है। जिसमें अकाली दल के नेता सर्वसम्मति के साथ अपना अध्यक्ष चुन लेंगे। पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल

.

पार्टी सूत्रों के अनुसार सुखबीर सिंह बादल इस पद के लिए “फेवरेट” ही नहीं बल्कि “एकमात्र उम्मीदवार” भी हैं। तीन महीने चली सदस्यता मुहिम के बाद यह चुनाव हो रहा है। साथ ही, वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भुंदर को पार्टी के संरक्षक (पैट्रन) के रूप में नामित किए जाने की संभावना है।

हालांकि, महासचिव के पद को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस पद के लिए दलजीत सिंह चीमा और महेश इंदर सिंह ग्रेवाल प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं मौजूदा कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूंदड़ को सरप्रस्त की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

सबसे बड़ी चुनौती: धार्मिक विवाद और सियासी उथल-पुथल के बीच वापसी

सुखबीर बादल ने 16 नवंबर 2024 को पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जब उन्हें अकाल तख्त द्वारा ‘तनखैया’ (धार्मिक दोषी) घोषित किया गया था। 2 दिसंबर 2025 को अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने सुखबीर समेत पूरी मौजूदा पार्टी नेतृत्व को “पार्टी चलाने के अयोग्य” बताया था।

इसके बाद, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने ज्ञानी रघबीर सिंह को उनके पद से हटा दिया और उनकी जगह जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज को नियुक्त किया।

एसएडी प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पार्टी नेतृत्व पहले ही अकाल तख्त के निर्देशानुसार धार्मिक दंड भुगत चुका है। जब कोई धार्मिक सज़ा भुगत लेता है, तो वह पवित्र हो जाता है और पुरानी बातों को समाप्त माना जाता है।

अकाली दल के सीनियर नेताओं का मानना है कि अकाल तख्त का निर्देश अब भी प्रभावी है। अकाल तख्त ने स्पष्ट रूप से कहा था कि पार्टी को नया नेता चुनना चाहिए, क्योंकि मौजूदा नेतृत्व अयोग्य है।

समर्थकों का सुखबीर पर भरोसा

सुखबीर के समर्थकों का मानना है कि उन्होंने पार्टी को कई जीत दिलाई और जब मुश्किल दौर आया, तो कुछ नेताओं ने उनका साथ छोड़कर स्वार्थ दिखाया। एक अन्य वरिष्ठ नेता ने सुखबीर के साहस और प्रतिबद्धता को याद करते हुए कहा, “उन्होंने पंथ के सामने पेश होकर तनखा भुगती। गोल्डन टेंपल के बाहर धार्मिक सज़ा के दौरान उन पर जानलेवा हमला भी हुआ, लेकिन वे डटे रहे।”

सुखबीर बादल पहली बार दिसंबर 2008 में पार्टी अध्यक्ष बने थे, जब उनके पिता प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री थे। उन्हें पार्टी में ‘कॉरपोरेट शैली’ की राजनीति लाने वाला भविष्य का नेता कहा गया था, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनावों से लगातार हार के बाद पार्टी में असंतोष बढ़ता गया।

2007 से 2017 तक पंजाब की सत्ता में रही अकाली दल 2022 के विधानसभा चुनाव में महज तीन विधायकों तक सिमट गई और 2024 के लोकसभा चुनाव में केवल एक सांसद जीत पाया।

अकाली दल के सामने दो चुनौतियां

शनिवार का चुनाव पंथक राजनीति के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। लेकिन अब अकाली दल के सामने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भाजपा के अलावा दो बड़ी चुनौतियां खड़ी हैं।

– खडूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पहले ही नया अकाली दल वारिस पंजाब दे के नाम से बना चुके हैं।

– अकाली दल के बागी नेता, जिन्होंने पहले अकाल दल रिफॉर्म कमेटी बनाई थी, उनकी अगली रणनीति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। सूत्रों का मानना है कि वे या तो खुद को असल अकाली बताकर नेतृत्व का दावा कर सकते हैं या कोई नया राजनीतिक दल बना सकते हैं।

बागी गुट के नेता।

बागी गुट के नेता।

अकाली दल का 105 साल का इतिहास

शिरोमणि अकाली दल अपना 105 साल का इतिहास अपने में संजोय बैठा है। इसकी स्थापना 14 दिसंबर 1920 को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से हुई थी, जिसका उद्देश्य सिख समुदाय की धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक आवाज़ बनना था।

1925 में गुरुद्वारा एक्ट लागू होने के बाद अकाली दल ने आजादी की लड़ाई में सक्रिय भाग लिया। “मैं मरां ते पंथ जिवे” की विचारधारा से प्रेरित होकर शुरुआती दौर में राजनीति से दूर रहा। 1937 के प्रोविंशियल चुनावों में 10 सीटें जीतकर दल ने राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा।

देश के विभाजन के समय अकाली दल ने पुरजोर विरोध किया। फिरोजपुर और जीरा को पाकिस्तान में मिलाए जाने की खबर पर मास्टर तारा सिंह ने दिल्ली पहुंचकर वायसराय से यह निर्णय रुकवाया। संघर्षशील जीवन के बाद उनके पास मात्र 36 रुपए थे।

प्रमुख प्रधान और वर्तमान नेतृत्व

1921 में सरमुख सिंह झबाल पहले प्रधान बने। इसके बाद बाबा खड़क सिंह, मास्टर तारा सिंह, संत फतेह सिंह, हरचंद सिंह लौंगोवाल, प्रकाश सिंह बादल समेत कुल 20 प्रधान हुए। सुखबीर सिंह बादल अंतिम चुने गए प्रधान हैं। सबसे लंबे समय तक बादल परिवार के पास अकाली दल की कमान रही है। प्रकाश सिंह बादल शिरोमणि अकाली दल के प्रधान वर्ष 1996 से लेकर 2008 तक रहे। उन्होंने लगभग 12 वर्षों तक पार्टी की कमान संभाली। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूती दी, पार्टी का मुख्यालय अमृतसर से चंडीगढ़ स्थानांतरित किया, और भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर अकाली-भाजपा की साझा सरकारें बनाईं। 2008 में उन्होंने अपना पद सुखबीर बादल को सौंप दिया।

पार्टी में टूट-फूट लेकिन अस्तित्व बरकरार

समय-समय पर दल में मतभेद हुए। 1960 के दशक में मास्टर तारा सिंह और संत फतेह सिंह तक भी पार्टी से अलग हुए। आज भी अलग-अलग नामों से अकाली दल मौजूद हैं, लेकिन सबसे प्रभावी इकाई शिअद (बादल) है।

अहम घटनाएं और राजनीतिक सफर

  • 1973: आनंदपुर साहिब प्रस्ताव जारी
  • 1975: इमरजेंसी में अकाली नेताओं ने सबसे लंबा आंदोलन किया
  • 7 मुख्यमंत्री दिए पंजाब को, जिनमें प्रकाश सिंह बादल पांच बार सीएम बने
  • 1997: भाजपा के साथ पहला गठजोड़
  • 2008: सुखबीर बादल पार्टी के प्रधान बने