Home Uttarakhand CHARDHAM YATRA 2025 CM DHHAMI REVISED ने कहा कि स्लॉट प्रबंधन प्रणाली...

CHARDHAM YATRA 2025 CM DHHAMI REVISED ने कहा कि स्लॉट प्रबंधन प्रणाली में सुधार करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा चारधामों में भीड़ प्रबंधन व दर्शन के लिए स्लॉट मैनेजमेंट सिस्टम को बेहतर बनाया जाए। इसके अलावा सुरक्षित, सुगम व व्यवस्थित यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाओं को एक सप्ताह पहले पूरा कर लें।

ट्रेंडिंग वीडियो

मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों व यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। कहा, यात्रा मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था ऐसे स्थानों पर की जाए, जहां पर होटल, धर्मशाला, होमस्टे और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो। यात्रा मार्गों में संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ट्रैफिक वाले क्षेत्रों की रियल टाइम निगरानी हो।

सीएम ने कहा, यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन की चुनौतियों का सामना करने के लिए पुलिस को बेहतर प्लान के साथ कार्य करने की जरूरत है। इसका विशेष ध्यान रखा जाए कि यात्रा प्रबंधन में पिछले साल जो समस्याएं आई थीं, उनकी पुनरावृत्ति न हो। जाम की स्थिति वाले स्थानों की रियल टाइम जानकारी सोशल मीडिया पर और अन्य माध्यमों से साझा करें। ऐसी व्यवस्था हो जिससे श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों की जानकारी गूगल मैप के माध्यम से मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा, यात्रा संचालन के लिए सभी हितधारकों के साथ निरंतर समन्वय बना कर सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के वैकल्पिक मार्गों को भी सुदृढ़ करें। यात्रा मार्गों पर अस्थाई पार्किंग विकसित करने के लिए भुगतान के आधार पर स्थानीय लोगों से भी संपर्क करें।

Kedarnath Heli Service:  फर्जीवाड़ा रोकने के लिए साइबर थाने में टीम गठित, बुकिंग करते समय रखें ये सावधानी