Home Hindi तिरंगे में लिपटे शहीद भाई को बहन ने बांधी राखी, भावुक हुआ...

तिरंगे में लिपटे शहीद भाई को बहन ने बांधी राखी, भावुक हुआ हर कोई

September 09,2026 Fact Recorder

National Desk:  रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक ऐसा भावुक दृश्य सामने आया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। बहन ने तिरंगे में लिपटे अपने शहीद भाई की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के अटूट रिश्ते को आखिरी बार निभाया।

इस मार्मिक पल में जहां भाई के बलिदान पर गर्व नजर आया, वहीं बहन की आंखों में अपने भाई को खोने का दर्द साफ दिखाई दिया। तिरंगे में लिपटे वीर सपूत और उसकी बहन का यह दृश्य देशभक्ति, प्रेम और बलिदान की गहरी तस्वीर पेश करता नजर आया।