फाजिल्का जिले के अबोहर के कंध वाला अमरकोट में एक संदिग्ध लूट का मामला सामने आया है। वीरपाल नाम के युवक ने दो लोगों पर मारपीट कर 1.35 लाख रुपए छीनने का आरोप लगाया है। फिलहाल वह सरकारी अस्पताल में भर्ती है। मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
.
रास्ता घेर की मारपीट
जानकारी के अनुसार वीरपाल ने बताया कि शनिवार रात को वह बाइक पर भागू से अमरपुरा जा रहा था। उसके पास पेड़ों की पेमेंट के लिए 1.35 लाख रुपए थे। रास्ते में दो युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने मारपीट कर पैसे छीन लिए और फरार हो गए।
पुलिस को संदिग्ध लग रहा मामला
घटना के बाद वीरपाल ने अपने परिजनों और गांव के सरपंच को सूचना दी। उन्होंने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना बहाव वाला के प्रभारी का कहना है कि उन्हें अभी तक इस मामले की कोई सूचना नहीं मिली है। उनका मानना है कि नगदी छीनने का यह मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी।













