पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में एक कैमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटें दूर तक आसमान में नजर आईं।
ट्रेंडिंग वीडियो
पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में एक कैमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटें दूर तक आसमान में नजर आईं।
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि कैमिकल फैक्टरी में आग लग गई और एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
#घड़ी | हरिद्वार, उत्तराखंड | एसपी सिटी, पंकज गेरोला का कहना है, “एक रासायनिक कारखाने में आग लग गई और एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने के लिए प्रयास चल रहे हैं …” https://t.co/owsvq0fhnp pic.twitter.com/wqahdulvpl
– वर्ष (@ani) 6 अप्रैल, 2025
आग को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मायापुर फायर स्टेशन सिडकुल और आसपास के स्टेशनों से फायर ब्रिगेड बुलाई गई है। फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने में लगी हैं।
Uttarakhand: चारधाम यात्रा से पहले फायर सर्विस को मिलेंगे 20 दमकल वाहन, 15वें वित्त आयोग से मिला बजट
जानकारी के अनुसार तीन कर्मचारी फंसे हैं। बचाव अभियान जारी है। बताया जाता है कि एक कर्मचारी झुलसा है। उसे निकालने के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया है।