Mansa-police-major-anti-drug-operation-350-personnel-110-ndps-cases-update | मानसा में 350 पुलिसकर्मियों ने ली घरों की तलाशी: नशे के खिलाफ अभियान, 4 संदिग्ध पकड़े, अब तक 126 गिरफ्तार – Mansa News

मानसा में नशे के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान पुलिस।

पंजाब के मानसा जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा के नेतृत्व में 350 पुलिसकर्मियों ने शहर में विशेष तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पू

.

अब तक 110 एनडीपीएस केस

एसएसपी मीणा ने बताया कि एक मार्च से शुरू किए गए विशेष अभियान में अब तक 110 एनडीपीएस केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 126 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने 732 ग्राम हेरोइन, सिंथेटिक पोपी और अन्य नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं। पुलिस ने जिले में नशा तस्करों की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है।

एसएसपी की तस्करों को चेतावनी

एसएसपी ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि तस्करों के पास दो विकल्प हैं – या तो नशे का धंधा बंद करें या फिर मानसा छोड़ दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी तस्कर को नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस टीम ने शहर के हॉटस्पॉट इलाकों में विशेष तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा है।