![]()
66 KV तारों की चपेट में आए बच्चे का सीसीटीवी।
पंजाब के जालंधर में गुरु नानकपुरा वेस्ट में 9 साल का बच्चा 66केवी की तारों की चपेट में आ गया। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। तारों की चपेट में आने से बच्चा बुरी तरह से झुलस गया था। जिसका इलाज अमृतसर में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 9 साल
.
उक्त जमीन पर पावरकॉम की है। बच्चा खेलता हुआ पार्क के पास आ गया और फिर उसने एक धोर में पत्थर लपेट कर 66केवी तार पर फेंका। जिसके बाद बच्चे को जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह से झुलस गया। गनीमत रही कि बच्चे के आसपास कोई और बच्चा नहीं था। जख्मी बच्चे की पहचान आवर के रूप में हुई है।
सिविल अस्पताल से अमृतसर किया गया रेफर
मिली जानकारी के अनुसार घटना के तुरंत बाद आवर को आसपास के लोगों द्वारा सिविल अस्पताल जालंधर में लेकर आया गया था। जहां पर उसका इलाज शुरू किया गया। मगर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत प्रभाव से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।
तीसरी कक्षा के छात्र आरव के नाना हरि सिंह ने कहा- शाम 4 बजे बच्चों के साथ आरव भी पार्क में खेल रहा था। उसने प्लास्टिक नुमा चीज ऊपर की तरफ फेंकी तो एकदम से उस पर बिजली गिर गई। सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी सामने आया तो घटना स्पष्ट हुई। जब बच्चे करंट लगा तो आसपास के लोग भी घबरा गए थे।












