कैथुआ और बिलवार के पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

हीरानगर के सन्याल गांव के पास रविवार को मुठभेड़ शुरू होने के बाद जो आतंकी घेराबंदी से भाग निकले थे, उन्हें सुरक्षाबलों ने गुरुवार को फिर घेरे लिया। सुबह आठ बजे आतंकियों से आमना-सामना होते ही गोलीबारी शुरू हो गई।


कैथुआ और बिलवार के पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर
– फोटो : पीटीआई


लोडर



विस्तार


घुसपैठ कर आए आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने उज्ज दरिया से सटे सुफैन के अंबे नाल में चौतरफा घेर लिया है। गुरुवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक भीषण गोलीबारी जारी रही। मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हुए हैं। ड्रोन के जरिये आतंकियों के शव देखे गए हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस के तीन सीनियर ग्रेड कांस्टेबल बलिदान हो गए। इनमें तारिक अहमद निवासी रियासी, जसवंत सिंह निवासी लोंडी हीरानगर और बलविंदर सिंह निवासी कान्हा चक शामिल हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो