शीर्ष सुर्खियों में आज समाचार 25 मार्च 2025 आईपीएल यूएस फॉरेस्ट फायर जस्टिस वर्मा बिजनेस पॉलिटिक्स हिंदी समाचार अपडेट – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

लोडर


देश-दुनिया की बड़ी खबरों में अमेरिका-जापान और कोरिया के जंगलों में लगी भीषण आग सबसे बड़ी घटना रही। इसके अलावा भारत में सबसे बड़ी घटना दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा का मामला रहा। बीते कई दिनों से चर्चित इस मामले में अब सर्वदलीय बैठक की तैयारी हो रही है। एक अन्य अहम घटना महाराष्ट्र से जुड़ी है। कॉमेडियन कुणाल कामरा से जुड़े इस मामले में शिवसेना ने माफी मांगने की मांग की है। हालांकि, कामरा ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। शिक्षा जगत की बड़ी खबरों में आज बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम जारी होने की खबर भी चर्चा में है। अंतरराष्ट्रीय खबरों में अमेरिकी टैरिफ फिर से चर्चा में लौटा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए फरमान के मुताबिक वेनेजुएला से तेल खरीद पर 25% टैरिफ लगेगा। इससे भारत की परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा मनोरंजन जगत की सबसे बड़ी घटना इस्राइल में ऑस्कर विजेता फिल्म निर्देशक पर हमले की रही। हमलावर को यरुशलम में गिरफ्तार कर लिया गया है। व्यापार जगत की सुर्खियों में टेक स्टार्टअप के लिए भारत को मिली फंडिंग भी चर्चित रही। इसके अलावा गेहूं, चना समेत सात कृषि उत्पादों  के वायदा कारोबार पर एक औऱ साल की रोक भी चर्चा में रही। सियासी गलियारों की सुर्खियों में अप्रैल में भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की संभावित घोषणा भी चर्चा में रही। खेल जगत की दुनिया से आई  बड़ी खबरों में आईपीएल का लखनऊ बनाम दिल्ली मुकाबला रहा। रोमांचक मैच में दिल्ली ने लखनऊ को एक विकेट से हराया। राज्यों से आने वाली खबरों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज गोरखपुर से करेंगे तीन दिवसीय विकास उत्सव का शुभारंभ करेंगे। दिल्ली विधानसभा में पेश कैग की रिपोर्ट जिसमें डीटीसी के घाटे का ब्यौरा है, वह भी चर्चा में रही। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हाई अलर्ट की खबर भी चर्चा में है। खुफिया सूचना के मुताबिक आतंकी फिदायीन हमले की साजिश रच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई नृशंस हत्या के बाद एक ऐसा ही मामला औरेया से सामने आया है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें




ट्रेंडिंग वीडियो

शीर्ष सुर्खियों में आज समाचार 25 मार्च 2025 आईपीएल यूएस फॉरेस्ट फायर जस्टिस वर्मा बिजनेस पॉलिटिक्स हिंदी समाचार अपडेट

2 13 से

अमेरिका-जापान-कोरिया के जंगलों में आग (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : ANI


Fire: अमेरिका, जापान, कोरिया के कई जंगलों में भीषण आग, हालात बेकाबू

दुनियाभर में कई देशों में सोमवार को जंगलों में बुरी तरह आग भड़की। अमेरिका में उत्तरी कैरोलिना के जंगलों में लगी आग के चलते आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी, जबकि पश्चिमी जापान में कई इलाकों में लगी आग से दो लोग झुलग गए। यहां दर्जनों निवासियों को घर खाली करने पड़े। उधर, दक्षिण कोरिया गणराज्य के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में कई जगह भड़की जंगली आग को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष जारी है। इन जगहों पर हालात बेकाबू हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर


शीर्ष सुर्खियों में आज समाचार 25 मार्च 2025 आईपीएल यूएस फॉरेस्ट फायर जस्टिस वर्मा बिजनेस पॉलिटिक्स हिंदी समाचार अपडेट

3 13 से

जगदीप धनखड़, राज्यसभा अध्यक्ष
– फोटो : ANI


जस्टिस वर्मा के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक: राज्यसभा के सभापति ने जेपी नड्डा और खरगे से की मुलाकात, बनी सहमति

राज्यसभा के सभापति  जगदीप धनखड़ ने सदन के नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इन दोनों के अलावा बैठक में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे। नड्डा और खरगे के साथ बैठक में दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात पर सहमति बन गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर


शीर्ष सुर्खियों में आज समाचार 25 मार्च 2025 आईपीएल यूएस फॉरेस्ट फायर जस्टिस वर्मा बिजनेस पॉलिटिक्स हिंदी समाचार अपडेट

4 13 से

कुणाल कामरा
– फोटो : एक्स @kunalkamra88


Kunal Kamra बोले- एकनाथ शिंदे से माफी नहीं मांगूंगा, भीड़ से खौफ नहीं

कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी का विवाद लगातार चर्चा में है। ताजा घटनाक्रम में कुणाल ने कहा है कि वे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से माफी नहीं मांगेगे। कामरा ने कहा कि उन्हें भीड़ से किसी तरह का डर नहीं लगता। कामरा ने अपने एक्स हैंडल पर चार पन्ने का पत्र भी जारी किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर


शीर्ष सुर्खियों में आज समाचार 25 मार्च 2025 आईपीएल यूएस फॉरेस्ट फायर जस्टिस वर्मा बिजनेस पॉलिटिक्स हिंदी समाचार अपडेट

5 13 से

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला


ऑस्कर विजेता फलस्तीनी निर्देशक पर यहूदी प्रवासियों का हमला, यरूशलम में अरेस्ट

ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री ‘नो अदर लैंड’ के फलस्तीनी सह-निर्देशक हमदान बलाल पर वेस्ट बैंक में बसने वाले यहूदियों ने हमला किया और इस्राइली सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ताओं के अनुसार, हमले में बलाल घायल हो गए, और एंबुलेंस में इलाज के दौरान ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर