Khanna Punjab government Congress worker protest | खन्ना में पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना: बीडीपीओ दफ्तर के बाहर नारेबाजी, पूर्व विधायक बोले-धमकाकर AAP में शामिल कराया जा रहा – Khanna News

लुधियाना के खन्ना में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मलौद में ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत अधिकारी कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक लखवीर सिंह लक्खा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस ने AAP सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लक्खा ने कहा कि मलौद और पायल ब्लॉक में कांग्रेस समर्थक पंचायतों को चार्ज नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन पर AAP में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है।

खन्ना में पंजाब सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

खन्ना में पंजाब सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

गांवों में विकास कार्य रुक गया : पूर्व विधायक

पूर्व विधायक ने बताया कि गांवों का विकास रुक गया है। बीडीपीओ कार्यालय में पंचायतों को बुलाकर जबरन प्रस्ताव पास करवाए जा रहे हैं। फर्जी बिल भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने धौल कलां की पंचायत का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें जबरन AAP में शामिल किया गया। जब वह पंचायत फिर से कांग्रेस में लौटी, तो उन्हें धमकाया जाने लगा।

धरने के दौरान BDPO मौजूद नहीं थे। उनकी जगह पावरकॉम के एसडीओ बलविंदर सिंह ने कांग्रेस का ज्ञापन लिया। उन्होंने मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।