22/March/2025 Fact Recorder
अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी में बनाए गए घर को गिराते हुए।पंजाब के जालंधर में नगर निगम ने शनिवार को सुबह अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया और उक्त कॉलोनी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी में डीलर ने गलत ढंग से घर भी बनाया गया था, जिसे गिरा दिया गया। ये कार्रवाई जालंइसको लेकर निगम ने नोटिस भी जारी किया था और मामले में कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर को भी मामले में पूरी लीगल कार्रवाई करवाने का कहा था। मगर उक्त कॉलोनी अवैध रूप से काटी गई और उसका नगर निगम के पास भी कोई रिकॉर्ड नहीं दिया गया। नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन द्वारा की गई सख्ती के बाद ये कार्रवाई अमल में लाई गई।कॉलोनी ध्वस्त करते हुए का व्यू।
1 एकड़ में बनी कॉलोनी को ध्वस्त किया गया
नगर निगम जालंधर के बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव शर्मा ने कहा- बस्ती शेख में स्थित लाल पहाड़ी एरिया के पास चोपड़ा कॉलोनी के पीछे एक अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। इसे लेकर कई बार नोटिस जारी किए गए, मगर कोई काम नहीं रोका गया।जिसके बाद आज यानी शनिवार को क्षेत्र की पुलिस और बुलडोजर को साथ लेकर टीमें कॉलोनी को ध्वस्त करने के लिए पहुंच गई। टीमों में इंस्पेक्टर अजय, राजू और मोहिंदर शामिल थे। एटीपी सुखदेव ने बताया कि पूरी कॉलोनी कुल एक एकड़ एरिया में बनी हुई थी। जिसमें कई प्लाट काटे गए थे और उनकी नींव भर दी गई थी।