Home Uttarakhand राज्य में 31 खनन पट्टे देने की तैयारी जल्द ही उत्तराखंड समाचार...

राज्य में 31 खनन पट्टे देने की तैयारी जल्द ही उत्तराखंड समाचार हिंदी में शुरू करें – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

राज्य में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग 31 खनन पट्टे देगा, इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। सबसे अधिक पट्टे उत्तरकाशी जिले में दिए जाएंगे। यह पट्टे पांच साल के लिए चयनित लोगों को मिलेंगे, इनका क्षेत्रफल पांच हेक्टेयर से कम होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो

उत्तरकाशी में 11, चमोली में दो, टिहरी गढ़वाल में चार, रुद्रप्रयाग, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में एक- एक, पौड़ी गढ़वाल में सात, नैनीताल में तीन खनन लॉट को दिए जाएंगे। यह खनन पट्टे राज्य के मूल निवासी/निवासियों की समितियों/फर्म/कम्पनियों को पांच वर्ष की अवधि के लिए मिलेंगे।

Chardham Yatra 2025:   पूजा अर्चना के बाद एआरटीओ कार्यालय में आज से बनेंगे ग्रीन कार्ड, दो काउंटर बनाए गए

इसके लिए ई निविदा के माध्यम से खनन पट्टे पर आवंटित किए जाने के लिए प्रक्रिया को शुरू किया गया है। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि यह खनन पट्टे राजस्व क्षेत्र में दिए जाएंगे।