Home Breaking निफ्टी बैंक ऑल टाइम हाई, एचडीएफसी के रूप में 55k मील का...

निफ्टी बैंक ऑल टाइम हाई, एचडीएफसी के रूप में 55k मील का पत्थर सबसे ऊपर, आईसीआईसीआई चार्ज का नेतृत्व करता है – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

चौथी तिमाही के नतीजों के बाद बैंकिंग शेयरों में शानदार तेजी दिख रही है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन जहां सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल के साथ कारोबार होता दिखा, वहीं बैंक निफ्टी अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान निजी क्षेत्र के दो सबसे बड़े बैंकों एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में दो फीसदी से भी अधिक की बढ़त दर्ज की गई।

ट्रेंडिंग वीडियो

ये भी पढ़ें: Share Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन झूमा शेयर बाजार; सेंसेक्स 800 अंक उबरा, निफ्टी 24100 के पार

देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक के शेयर सोमवार को 2 प्रतिशत से अधिक चढ़कर एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। कंपनी ने मार्च तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ में 7 प्रतिशत की वृद्धि की जानकारी दी है। कंपनी के शेयर हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई पर शेयर 2.27 प्रतिशत बढ़कर 1,950 रुपये पर पहुंच गया, जो इसका 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। एनएसई में यह 2.30 प्रतिशत चढ़कर एक साल के उच्चतम स्तर 1,950.70 रुपये पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: US Visit: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पांच दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचीं, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगी भाग

दूसरी ओर, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी सोमवार सुबह 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। यह देश में निजी क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। कंपनी ने बताया है कि मार्च तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 15.7 प्रतिशत बढ़कर 13,502 करोड़ रुपये हो गया । बीएसई पर कंपनी के शेयर 2.15 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,437 रुपये के भाव पर पहुंच गए। यह कंपनी का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। एनएसई में कंपनी के शेयर 2.08 प्रतिशत बढ़कर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,436 रुपये कारोबार करते दिखे।

ये भी पढ़ें: Samwad 2025: सोना सर्वोच्च स्तर पर; निवेश सही या नहीं, सेंट्रल बैंक-भारतीय हाउसवाइव्स में क्या कनेक्शन? जानें

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भी मजबूती दिखी। सुबह 11 बजकर 58 मिनट पर 30 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 908.96 (1.15%) अंकों की बढ़त के साथ 79,448.43 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला निफ्टी 290.30 (1.22%) अंक मजबूत होकर 24,141.95 के स्तर पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: ‘पैसा जरूरी नहीं है यह कहने से पहले पैसा कमा लें’, लखनऊ में संवाद के मंच पर बोले बाजार के दिग्गज

अमेरिका के जवाबी टैरिफ और वैश्विक झटकों की मार से फिलहाल उबर रहे बाजार में बैंकिंग क्षेत्र ने शानदार वापसी की है। सोमवार को, निफ्टी बैंक इंडेक्स ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया और पहली बार 55,000 अंक के स्तर को पार कर गया। इस बढ़त में निजी क्षेत्र के दिग्गज बैंकों एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शानदार चौथी तिमाही के नतीजों का योगदान रहा। बैंक निफ्टी 12 बजे के करीब 55,396.40 (2.05%) के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान, यह 55,433.60 के अपने नए ऑल टाइम हाई तक पहुंचा।