Home Uttarakhand कांग्रेस ने तीन साल की धामी सरकार को निराशाजनक कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस...

कांग्रेस ने तीन साल की धामी सरकार को निराशाजनक कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस देहरादुन हरीश रावत – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव कहा

सरकार के तीन साल पूरे होने पर जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेसकांफ्रेंस कर उपलब्धियां गिनाई। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पत्रकारवार्ता में धामी सरकार की खामियां बताई। कांग्रेस पार्टी ने धामी सरकार के तीन साल को निराशाजनक बताया।

ट्रेंडिंग वीडियो

शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित वरिष्ठ नेताओं ने पत्रकारवार्ता की, जिसमें धामी सरकार के तीन साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि राज्य के जीवन के तीन वर्ष हैं। यदि इसमें पिछला भाजपा का कार्यकाल जोड़ें तो आठ वर्ष होते हैं। ये वर्ष गंभीर निराशा, जनभावनाओं के साथ खिलवाड़, हर वर्ग युवा किसान, महिला व्यापारी वृद्धजनों के साथ धोखे के हैं।

बजट घट रहा

आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके साथ धोखा किया। भाजपा की कथनी और करनी में गंभीर अंतर दिखा। सतही प्रचार से जनता के असली सवालों, बातों को ढंकने का काम किया। पलायन असली मुद्दा है। हर साल तीन चार घोस्ट विलेज बढ़ जाते हैं। पलायन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार छह दर्जन गांव घोस्ट होने की कगार पर हैं।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: धामी सरकार के तीन साल…सीएम ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- जनहित में पार्टी ने लिए साहसिक निर्णय

पूर्व सीएम ने कहा कि राज्य के विकास में जबरदस्त असंतुलन दिखाई दिया। इनके बजट प्रस्ताव और वास्तव में क्रियान्वित होने में गंभीर अंतर है। कांग्रेस ने हमेशा जिला योजनाओं को महत्व दिय। आज उनका बजट घट रहा है। उनके बजट को खर्च करने में अड़चनें लगा दी गई हैं।