Home Uttarakhand उत्तराखंड धम्मी सरकार तीन साल की मजबूत हिंदुत्व एजेंडा – अमर उजला...

उत्तराखंड धम्मी सरकार तीन साल की मजबूत हिंदुत्व एजेंडा – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के तीन साल भाजपा की हिंदुत्व विचारधारा को धार और मजबूती देने के लिए सख्त कानून बनाने से लेकर अभियान छेड़ने में भी गुजरे हैं। शनिवार को धामी ने फिर संकल्प दोहराया कि देवभूमि में लैंड जिहाद, लव जिहाद, थूक जिहाद पर उनकी सरकार लगातार प्रहार करती रहेगी। इसने हिंदुत्व के एजेंडे को लेकर उनकी प्रतिबद्धता को जाहिर कर दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो

तीन साल के कार्यकाल में धामी ने हिंदुत्व के एजेंडे पर योजनाबद्ध और सिलसिलेवार ढंग से काम किया। बहला फुसलाकर या जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए उन्होंने कानून में 10 साल तक की सजा का प्रावधान कराया। राज्य में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने की उनकी कार्रवाई को भी इसी रूप में देखा गया। अवैध कब्जे हटाने की मुहिम के लपेटे में सबसे ज्यादा वे मजारें आई हैं, जिन्हें राजस्व व वन भूमि पर बना दिया गया है। सरकार धार्मिक स्थलों के नाम पर ऐसे कब्जों के खिलाफ बेहद सख्त नजर आई। सैकड़ों हेक्टेयर भूमि खाली कराकर उसे सरकार में निहित कर दिया गया। यही अवैध मदरसों के खिलाफ भी धामी सरकार ने सत्यापन अभियान छेड़ा जिनमें अब तक 132 मदरसे सील किए जा चुके हैं। तीर्थनगरी हरिद्वार में शनिवार को एक ही दिन में 13 मदरसे सील कर दिए गए।

धार्मिक मेलों, यात्राओं और तीर्थस्थलों को महत्व

तीन साल के कार्यकाल में सीएम धामी ने धार्मिक मेलों, उत्सवों और तीर्थस्थलों को महत्व दिया। चारधाम यात्रा को महत्व देने के साथ कुमाऊं के प्रसिद्ध मंदिरों के नए सर्किट मानसखंड मंदिर माला मिशन पर काम करना शुरू किया। इसके प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आए। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर परिसरों को विकसित कर उन्हें भव्य और दिव्य बनाने के साथ सरकार गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के विकास पर भी फोकस कर रही है। केंद्र की मदद से केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में रोपवे निर्माण कराने के साथ प्रदेश सरकार खुद के प्रयासों से यमुनोत्री में रोपवे बनाने की योजना पर काम कर रही है। चारधाम यात्रा के साथ कांवड यात्रा को भी सरकार महत्व देती है। 12 वर्षों में होने वाली नंदा राज जात यात्रा 2026 में है। मुख्यमंत्री धामी ने इस यात्रा को पारंपरिक रूप से मनाने और इसके लिए सभी तैयारियां करने की बात शनिवार को कही।

Dhami Government Three Years: फिट इंडिया रन…सीएम धामी ने लगाई दौड़, पुश-अप्स किए, युवाओं से की ये अपील