Home Entertainment Bigg Boss 20: सलमान खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोले-...

Bigg Boss 20: सलमान खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोले- किसी को नीचा दिखाकर पैसे कमाना गलत

मुंबई, 20 सितंबर 2026 Fact Recorder

Bollywood Desk:  ‘बिग बॉस 20’ के ताजा ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग के मुद्दे पर खुलकर बात की। खुद को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का जिक्र करते हुए सलमान ने अपनी टी-शर्ट उतारकर ट्रोलर्स को जवाब दिया। इसके बाद शो के कंटेस्टेंट्स ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

सलमान ने कहा कि किसी व्यक्ति की शक्ल-सूरत, वजन, परिवार, करियर या निजी जिंदगी को निशाना बनाना ट्रोल करने वाले लोगों की सोच और परवरिश को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “किसी को नीचा दिखाकर आप पैसे कमा रहे हैं।”

अभिनेता ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोग अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ नकारात्मक कंटेंट फैलाने के लिए पेड कैंपेन का सहारा लेते हैं। उन्होंने फिल्मों को पेड रेटिंग दिए जाने के चलन पर भी सवाल उठाए।

प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं की बॉडी शेमिंग पर भी बोले सलमान

सलमान ने प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के शरीर और उनके लुक को लेकर की जाने वाली सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी बात की। उन्होंने कहा कि किसी की निजी जिंदगी या शरीर में आए बदलावों को ट्रोलिंग का मुद्दा बनाना सही नहीं है।

हालांकि सलमान ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी यह टिप्पणी अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लेकर हालिया सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच सामने आई है। गणपति समारोह में शामिल होने के बाद कैटरीना की तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लुक और वजन को लेकर टिप्पणियां की थीं। कैटरीना हाल ही में मां बनी हैं और उनके पोस्टपार्टम लुक को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा हुई।