Home Uttarakhand दिल्ली की टिहरी दुर्घटना कार केम्पी फॉल्स जाने के लिए जाने वाले...

दिल्ली की टिहरी दुर्घटना कार केम्पी फॉल्स जाने के लिए जाने वाले पर्यटक एक खाई में गिर गए, पांच लोग घायल हो गए – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनबाग(टिहरी)

द्वारा प्रकाशित: अलका त्यागी

अद्यतन सोम, 07 अप्रैल 2025 04:33 अपराह्न IST

तेहरी कार दुर्घटना: दिल्ली के पर्यटक मसूरी कैंपटी फॉल घूमने जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई।


दिल्ली की टिहरी दुर्घटना कार केम्पी फॉल्स जाने के लिए जाने वाले पर्यटक एक खाई में गिर गए, पांच लोग घायल हो गए

कार हादसा
– फोटो : अमर उजाला


लोडर



विस्तार


टिहरी के नैनबाग में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। इस दौरान कार सवार पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को अस्स्पताल भेजा गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो

कैंपटी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि घटना दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है। दिल्ली के पर्यटक मसूरी कैंपटी फॉल घूमने जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार डीएल 10 सी 7457 ख्यार्सी से 200 मीटर आगे 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई।

हादसे में चार लोगों को चोट आई। वहीं, एक गंभाीर घायल हुआ है। उसके  सिर व हाथ में गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही  कैंपटी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद लेकर गहरी खाई से निकालकर  उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा।

Dehradun Accident: शिमला बाईपास पर हादसा…बस और लोडर ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, बच्चे समेत दो की मौत, 14 घायल