September 18,2026 Fact Recorder
National Desk: चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और उसके पारंपरिक ‘फूल और घास’ चुनाव चिन्ह को अंतरिम रूप से फ्रीज कर दिया है। आयोग के इस आदेश के बाद आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के दोनों प्रतिद्वंद्वी गुट TMC के आधिकारिक नाम और चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
आयोग ने दोनों गुटों को नए नाम और चुनाव चिन्ह के विकल्प देने के निर्देश दिए हैं। यह व्यवस्था फिलहाल अंतरिम है और पार्टी के नाम व चुनाव चिन्ह पर अंतिम निर्णय बाद की प्रक्रिया के तहत लिया जाएगा।












