Home Health एच.आई.वी./एड्स के बारे में जागरूकता संबंधी जिला स्तरीय मैराथन में दौड़े युवा

एच.आई.वी./एड्स के बारे में जागरूकता संबंधी जिला स्तरीय मैराथन में दौड़े युवा

जालंधर, 7 अगस्त 2026 Fact Recorder
Punjab Desk:  युवक सेवाएं विभाग, जालंधर द्वारा पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी चंडीगढ़ के सहयोग से लायलपुर खालसा कॉलेज के खेल मैदान में रेड रिबन क्लबों की जिला स्तरीय मैराथन करवाई गई।
सहायक निदेशक, युवक सेवाएं जालंधर रवि दारा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रोग्राम का उद्देश्य युवाओं को एच.आई.वी./एड्स जैसी बीमारी और नशे की समस्या के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने बताया कि इस 5 किलोमीटर मैराथन में जालंधर के विभिन्न कॉलेजों के कुल 25 लड़के और 25 लड़कियां (एथलीट) शामिल हुए।
दौड़ के दौरान लड़कों के वर्ग में परमिंदर सिंह (लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर) ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि कुंदन कुमार और सपनदीप सिंह ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में के.एम.वी. कॉलेज की वंदना कुमारी पहले स्थान पर रही और लायलपुर खालसा कॉलेज की नवनीत कौर तथा सायना ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि इस मुकाबले के विजेता विद्यार्थियों के जल्द ही राज्य स्तर पर मुकाबले करवाए जाएंगे।
इस दौरान एच.आई.वी./एड्स संबंधी जागरूकता लेक्चर भी करवाया गया।
प्रोग्राम के दौरान कॉलेज के रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने सक्रियता से अपनी सेवाएं निभाई।