29 July 2026 Fact Recorder
Punjab Desk: पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम शुबी के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आवास के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।













